सीहोर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताते हुए मतदान के लिए सभी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाऊखेड़ी सहित अनेक स्कूलों में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान रंगोली एवं मेहंदी के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और मेहंदी तथा रंगोली बनाकर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।