BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मणबाई (बोड़) गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : कुकडेश्वर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार के खिलाफ झूठी एफआईआर के संबंध में.. <<     KHABAR : नशा के खिलाफ और ट्राफिक का चलेगा अभियान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2023, 7:59 pm
NEWS : विधानसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक पहुंचे चित्तौड़गढ़, अधिकारियों से चुनाव तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले की पांच विधानसभाओं कपासन, बेगू, चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा, बड़ीसादड़ी के स्वतंत्र, निष्पक्ष, भय मुक्त निर्वाचन एवं आदर्श आचार संहिता पालना सुनिश्चित करने, उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा की निगरानी इत्यादि कार्यों हेतु नियुक्त 02 व्यय पर्यवेक्षक सोमवार को चित्तौड़गढ़ पहुँच गये है।
व्यय पर्यवेक्षक गण ने आज जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर), जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं चुनाव कार्य में संलग्न अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों से चुनाव प्रबन्ध की अब तक की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। व्यय पर्यवेक्षक गण ने जिले की विभिन्न विधान सभाओं में नियुक्त प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा एवं जांच संधारण, सहायक व्यय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक ली एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा एवं चुनाव में भ्रष्ट आचरण आदि से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत के संबंध में पर्यवेक्षक संदीप कुमार मिश्र (विधान सभा क्षेत्र कपासन, निंबाहेड़ा, बड़ीसादड़ी) को मोबाईल नं. 6367746593 पर एवं पर्यवेक्षक धीरेंद्र मणि त्रिपाठी (विधानसभा क्षेत्र बेगू, चित्तौड़गढ़) को मोबाईल नं. 6375439205 पर अवगत कराया जा सकता है। पर्यवेक्षक गण से व्यक्तिगत रूप से स्थानीय सर्किट हाउस में भी सम्पर्क किया जा सकता हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE