नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तीनों विधानसभा क्षेत्रों हेतु केन्द्रीय चुनाव प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। प्रेक्षकगणों का जिले में आगमन हो चुका है।
प्रेक्षकगणों की अध्यक्षता में कल 31 अक्टूबर 2023 को निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक सांय 5.00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू ने कलेक्टर दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी की उपस्थिति में मंगलवार को आयोजित इस बैठक में संबंधित जिला अधिकारियों नोडल अधिकारियों सभी रिटर्निंग ऑफीसरों सहायक रिटर्निग ऑफिसर को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।