मंदसौर। रिटर्निंग ऑफिसर सीतामऊ शिवानी गर्ग द्वारा बताया गया कि इसार पेट्रोल पंप सीतामऊ एवं इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप सुवासरा में पर्ची/कूपन से पेट्रोल डीजल भरे जाने की 2 शिकायत सी विजिल एप पर की गई थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसएससी टीम में तत्काल कार्यवाही की तथा दोनों पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। आगामी दंडात्मक कार्यवाही जारी है।