BREAKING NEWS
KHABAR : खरगोन के धुलकोट में शराब बिक्री के खिलाफ.. <<     NEWS : नागरिकों को बड़ी राहत, 18 जून से वार्ड-वार.. <<     खरगोन में धार्मिक आस्था की भूमि को बचाने की.. <<     महाराणा प्रताप जयंती पर सेगांव को.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, एक.. <<     NEWS : आदि कर्मयोगी अभियान, किसानों को निःशुल्क.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट, 34 जिलों में.. <<     NEWS : 21 जून को वीर कल्लाजी राठौड़ की स्मृति में.. <<     NEWS : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर.. <<     BIG NEWS : इनामी हिस्ट्रीशीटर के फ्लैट पर छापा,.. <<     छतरपुर जिले के किशोर सागर तालाब में अतिक्रमण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में उपाध्याय प्रवर गौतम मुनि के.. <<     KHABAR : नागझिरी में गणगौर बावड़ी की भूमि बिक्री पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेगांव में 20 लाख की लागत से चांदनी चौक का.. <<     KHABAR : शाजापुर में बेरोजगारी और पेपर लीक के.. <<     VIDEO NEWS: कानका हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी.. <<     VIDEO NEWS : कानका हत्याकांड के बाद उबाल:परिजन सड़क.. <<     छतरपुर जनसुनवाई में किसान की चीख,नो ड्यूज.. <<     BREAKING: कानका हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2023, 6:21 pm
KHABAR : लक्ष्मी प्राप्ति एवं व्यापार में वृद्धि के लिए सिद्ध किये हुए श्रीयंत्र एवं गोमती चक्र का निःशुल्क वितरण रविवार को, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री चौपडा गणेश मंदिर समिति नीमच के तत्वावधान में नीमच में पहली बार लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए एवं व्यापार वृद्धि के लिए सबसे श्रेष्ठ श्रीयंत्र एवं गोमती चक्र को सिद्ध करने के पश्चात निःशुल्क वितरित किया जावेगा।
इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष शिवनारायण गर्ग एवं सचिव राजेन्द्र गर्ग (पप्पी सर) ने बताया कि ये सभी श्रीयंत्र एवं गोमती चक्र हरिद्वार से मंगवाए गए हैं, जिन्हें नीमच क्षेत्र के 11 से भी अधिक विद्वान पंडितों द्वारा दिनांक 5 नवम्बर 2023 रविवार के दिन चौपड़ा गणेश मंदिर परिसर में सिद्ध किया जावेगा। क्योंकि 5 नवम्बर रविवार को रविपुष्य नक्षत्र तथा सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग बन रहा है जो कि श्रीयंत्र एवं गोमती चक्र को सिद्ध करने के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन माना जाता है तथा इसी दिन दोप. 12.30 बजे बाद से श्रीयंत्र और गोमती चक्र को निःशुल्क वितरित किया जावेगा। इन्हें घर अथवा दूकान में रखने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है तथा व्यापार में अत्यधिक लाभ की प्राप्ति होती है।
यह कार्यक्रम मुख्य आचार्य पं.लक्ष्मण शास्त्री, पं.घनश्याम शास्त्री, पं.प्रेमप्रकाश गौड सहित 11 से भी अधिक विद्वान पंडितों की उपस्थिति में किया जावेगा।
समिति के द्वारा श्रीयंत्र और गोमती चक्र को निःशुल्क देने के लिये निःशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, जो भी इन्हें प्राप्त करना चाहते हैं वे चौपडा गणेश मंदिर में पधारकर 5 नवंबर के पूर्व तक अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE