BREAKING NEWS
गुना जिले के म्याना में राज्यसभा सांसद महेश.. <<     KHABAR : खरगोन के धुलकोट में शराब बिक्री के खिलाफ.. <<     NEWS : नागरिकों को बड़ी राहत, 18 जून से वार्ड-वार.. <<     खरगोन में धार्मिक आस्था की भूमि को बचाने की.. <<     महाराणा प्रताप जयंती पर सेगांव को.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, एक.. <<     NEWS : आदि कर्मयोगी अभियान, किसानों को निःशुल्क.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट, 34 जिलों में.. <<     NEWS : 21 जून को वीर कल्लाजी राठौड़ की स्मृति में.. <<     NEWS : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर.. <<     BIG NEWS : इनामी हिस्ट्रीशीटर के फ्लैट पर छापा,.. <<     छतरपुर जिले के किशोर सागर तालाब में अतिक्रमण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में उपाध्याय प्रवर गौतम मुनि के.. <<     KHABAR : नागझिरी में गणगौर बावड़ी की भूमि बिक्री पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेगांव में 20 लाख की लागत से चांदनी चौक का.. <<     KHABAR : शाजापुर में बेरोजगारी और पेपर लीक के.. <<     VIDEO NEWS: कानका हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी.. <<     VIDEO NEWS : कानका हत्याकांड के बाद उबाल:परिजन सड़क.. <<     छतरपुर जनसुनवाई में किसान की चीख,नो ड्यूज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2023, 5:01 pm
KHABAR : गरबा प्रतिस्पर्धा में दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का अभिनव प्रयास, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा नीमच मध्य भारत पश्चिम प्रांत के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में गरबा डांडिया रास शाखा द्वारा कालानी नगर शिव मंदिर गार्डन कालानी नगर हवाई अड्डा रोड नीमच पर नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पारंपरिक भारतीय संस्कृति परिधान में गरबा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें परिवार के सभी सदस्यों ने अपार उत्साह के साथ भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।माताजी की महाआरती की गई। गरबा नृत्य मे महिलाएं लहंगा चुन्नी, पुरुष रंग-बिरंगे परिधानों में सहभागी बने। कार्यक्रम में सर्वप्रथम 6.30 बजे से 7 बजे तक आने वाले प्रथम 11 दंपतियों को पुरस्कार तथा गरबा नृत्य में भाग लेने वाले महिला पुरुष एवं बाल बालिका को उत्कृष्ट गरबा नृत्य करने वाले परिषद परिवार के सदस्यों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गरबा नृत्य कार्यक्रम में पहले आओ पहले दंपतियों को पुरस्कार दिया गया एवं महिला वर्ग बालक बालिका कपल वर्ग को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार, बेस्ट ड्रेस कपल को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी पधारे हुए अतिथि को कुमकुम तिलक लगाकर अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय अलका विजयवर्गीय ललित कुमार राठी संध्या राठी ने स्वागत किया।
गरबा नृत्य कार्यक्रम संयोजक मनीष कालानी, सहयोगी विकास बोहरा, मनीष अग्रवाल, कमल गोपाल गर्ग, सहसंयोजक अलका विजयवर्गी, संध्या राठी, सुरभी सिंहल, मीना मनावत, विष्णुकांता विजयवर्गीय, मनीषा गर्ग, भोजन व्यवस्थापक
मुकेश पाटीदार, दिनेश परवाल, रविंद्र पाटीदार, अरविंद विजयवर्गी, अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय, सचिव ललित राठी, कोषाध्यक्ष कन्हैया सींहल, महिला प्रमुख प्रियंका रांगणेकर, वीरेंद्र जायसवाल प्रवीण आरोंदेकर, बलराम विजयवर्गीय, सुनील दानगढ़, 
धर्मेंद्र गर्ग, शिव गट्टानी, निर्मल जैन, सुमित अग्रवाल, मनीष गर्ग, संतोष बंसल, विकास बोहरा, हरीश मंगल, मनीष मोगरा, महिला वर्ग में छाया जायसवाल, रश्मि गट्टानी, रेखा पाटीदार, पुष्पा पाटीदार, हेमा मित्तल, शर्मिला कालानी, ममता पंचारिया, आदि सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE