BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2023, 2:20 pm
BIG NEWS : भाजपा ने एमपी को भ्रष्टाचार की राजधानी बना दिया, सरकार में आते ही कांग्रेस कराएगी जातीय जनगणना- राहुल गांधी, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में डीकेन में आमसभा, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर    

Share On:-

नीमच। प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब अपने पूरे शवाब पर हैं। मतदान की तारीख भी नजदीक हैं। स्टार प्रचारकों की चुनावी सभा भी लगातार जारी हैं। आज नीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र के डीकेन नगर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की आम सभा हुई। राहुल गांधी ने मंच से भाजपा सरकार व पीएम मोदी को लेकर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को नीमच की सभा में 500 उद्योग लगाने की बात कहने पर आड़े हाथों लिया। 

मोदी सरकार ने 10 सालों में सबकुछ छीन लिया-
राहुल गांधी ने मंच से 27 मिनट भाषण दिया। राहुल ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने 4000 किमी की पैदल यात्रा की थी। इस दौरान मुझसे लाखों लोग जुड़े और अपनी समस्याएं बताई। लोगों ने यात्रा के दौरान मुझे बताया कि देश में छोटे और बड़े व्यपारी बहुत परेशान हैं। किसान अपनी उपज के सही दाम नहीं मिलने से दुखी हैं तो देश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने इन 10 सालों में आम नागरिक से सबकुछ छीन लिया हैं। 

भाजपा ने एमपी को भ्रष्टाचार की राजधानी बना दिया-
राहुल गांधी ने कहा कि एमपी और देश की भाजपा सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार की राजधानी बना दिया हैं। मोदी जी अभी नीमच की सभा में बोले कि हमने नीमच में 500 उद्योग लगाए हैं। मैं पूछता हूँ कि ये उद्योग कहां लगे हैं कोई बताएगा? राहुल ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं। युवा पैसे खर्च कर डिग्री तो ले रहा हैं, लेकिन हाथ में काम नहीं होने से हताश हैं। एमपी में किसानों को ख़त्म करने का काम केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही हैं। मोदी सरकार ने किसानों के लिए काला कानून बनाने का काम किया हैं। भाजपा ने 18 सालों में प्रदेश को बर्बाद कर दिया हैं। पीएम मोदी के मन में जो कुछ भी आता हैं बिना सच्चाई जाने बोल देते हैं। 

सरकार में आते ही कांग्रेस कराएगी जातीय जनगणना-
राहुल गाँधी ने मंच से जातीय जनगणना और ओबीसी कार्ड के मुद्दे पर भी अपना रुख साफ़ किया। राहुल ने कहा कि प्रदेश सहित दिल्ली में सरकार बनते ही कांग्रेस जातीय जनगणना करवाने का काम करेगी। मध्य प्रदेश को 53 अफसर चला रहे हैं। मात्र एक अफसर ओबीसी वर्ग से हैं। ऐसा ही हाल केंद्र में भी हैं। केंद्र में 90 अफसरों में से मात्र 03 अफसर ओबीसी वर्ग से हैं। जबकि ओबीसी वर्ग की आबादी 50 प्रतिशत से ज्यादा हैं। कांग्रेस ने जबसे जातीय जनगणना की बात की तो मोदी जी विचलित हो गए और बोल रहे हैं कि देश में कोई जाति नहीं हैं। राहुल ने इस बात पर तंज कसा और कहा कि जब देश में कोई जाति नहीं हैं तो जरुरत पड़ते ही मोदी जी ओबीसी क्यों हो जाते हैं?

अब मिलेगा किसानों को फसलों का उचित दाम-
राहुल गाँधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ राज्य की तर्ज पर धान में बोनस दिया जाएगा। फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाएगा। फसलों का उचित दाम किसानों को मिलेगा। प्रदेश में भाजपा के राज में 18 हजार किसानों ने आत्महत्या की हैं। अब किसानों के साथ न्याय होगा। जितना मोदी ने देश के अरबपतियों का भला किया हैं कांग्रेस अब किसानों का भला करेगी। राहुल गांधी ने कांग्रेस के वचन पत्र में किए वादों का जिक्र भी मंच से किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल वीडियो को लेकर भी मोदी से सवाल पूछा की क्या इसकी जाँच होगी? राहुल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने जा रही हैं। नौजवानों के हाथ में अब काम होगा। 

ये थे मंचासीन-
मंच से उद्बोधन के दौरान राहुल गांधी ने जिले की तीनों विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर, नरेंद्र नाहटा, समंदर पटेल सहित निम्बाहेड़ा विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार उदय लाल आंजना का नाम लिया। इस दौरान मंच पर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, संसदीय क्षेत्र प्रभारी अलका शोत्रिय, जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, तरुण बाहेती सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE