BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2023, 11:32 am
BIG NEWS : कांग्रेस की सरकार से हर परिवार में सालाना 70,000 रूपए की खुशहाली आएगी-महेश पाटीदार, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना वचन पत्र जारी किया है वचन पत्र के अनुसार कांग्रेस की सरकार आने पर परिवार में सालाना 70,000 रुपए की खुशहाली आएगी और आर्थिक सहयोग मिलेगा। 
पूर्व पार्षद महेश पाटीदार एडवोकेट ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस का वचन पत्र जारी किया है जो वचन पत्र लोक कल्याणकारी है और आम आदमी के फायदे वाला है। 
पाटीदार ने बताया कि परिवार को लगभग 70,000 रुपए से अधिक का सालाना आर्थिक सहयोग मिल सकता है। वचन पत्र के अनुसार 65 वर्ष से अधिक के श्रमिक भाई को प्रति महीने 1200 रूपए दिए जाएंगे, जिससे 1 साल के 14, 400 होते हैं। महिलाओं को सम्मान निधि के रूप में 1500 रूपए प्रति महीने दिए जाएंगे, जिसके सालाना 18,000 रूपए होते हैं। घर में एक छात्र यदि कक्षा 12वीं में पढ़ रहा है तो उसे पढ़ाई के लिए प्रति महीने 1500 रूपए दिए जाएंगे, जो साल के 18,000 रुपए होते हैं। यदि घर में एक छात्र कक्षा दसवीं में पढ़ रहा तो उसे पढ़ाई के लिए 1000 रूपए दिए जाएंगे, जो सालाना 12, 000 रूपए होते हैं। इसी प्रकार गैस की टंकी 500 रूपए में मिलेगी, यदि साल भर में चार टंकी भी ली गई तो ऐसे में 2000 रूपए का आर्थिक लाभ होगा। इसी प्रकार 100 यूनिट से कम की बिजली खपत होने पर बिजली का बिल माफ होगा। ऐसे में यदि साल भर का 4000 रूपए का बिल भी माफ हुआ तो प्रत्येक परिवार में सालाना 70,000 रूपए से अधिक की खुशहाली आएगी। पाटीदार ने बताया कि इसके अलावा वचन पत्र के अनुसार बालिका को जन्म के समय 2,51,000 रुपए तथा विवाह के समय 1 लाख 1000 रूपए देने का प्रावधान किया गया है तथा भूमिहीन महिलाओं को 5500 वर्ग फुट आवासीय भूखंड देने का वचन भी दिया गया है। प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा तथा 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा का भी वचन दिया गया है। पांच हार्स पावर तक की बिजली निशुल्क होगी तथा प्रतियोगिता परीक्षा में 100 प्रतिशत परीक्षा शुल्क माफ होगा। 
कांग्रेस के वचन पत्र के अनुसार गोबर को भी 2 रूपए किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा, जिससे एक परिवार को लगभग 3 से 4 हजार रूपए का लाभ होगा और समिति के माध्यम से दूध के बेचने पर 5 रूपए प्रति लीटर का बोनस मिलेगा जिससे भी परिवार में खुशहाली आएगी यदि परिवार आर्थिक रूप से संपन्न और शिक्षित रहा तो मध्य प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE