BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2023, 12:42 pm
BIG NEWS : नीमच शहर की कॉलोनियां व कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर, जैसे ही पहुंचे मतदाताओं के बीच तो सामने आई ये समस्या, फिर वचन देते ही बदला माहौल, मतदाताओं ने स्वागत कर दिया आशीर्वाद, पढ़े महावीर सैनी के साथ पवन राव शिन्दे की खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान की तारीख 17 नवंबर तय हैं। मतदान के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। जिसको लेकर प्रदेश में स्टार प्रचारको की ताबड़तोड़ रैलियां और आमसभाएं हो रही हैं। वहीं विधानसभा सीटों के प्रत्याशी भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। 

नीमच विधानसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर ने आज मंगलवार को शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान गुर्जर कई कॉलोनियों व मोहल्लों में पहुंचे और मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क में गुर्जर क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के नेता बंगला-बगीचा समस्या को लेकर प्रत्येक चुनाव में भोले भाले मतदाताओं को आश्वासन देती है और चुनाव जीतते ही समस्या के समाधान से मुंह मोड़ लेती है। लेकिन इस बार जनता ने परिवर्तन का बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस की सरकार बनते ही राजधानी से सबसे पहले बंगला-बगीचा समस्या का सरल समाधान किया जाएगा। नीमच विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएगे। कांग्रेस प्रत्यााशी गुर्जर का जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह मतदाताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और जीत का आशीर्वाद दिया। इस अवसर बड़ी संख्या में कांग्रेस कायकर्ता, पदाधिकारी व गुर्जर समर्थक साथ चल रहे थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE