BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2023, 1:03 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले में सीएम शिवराज ने की ताबड़तोड़ सभाएं, कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना, एनडीपीएस एक्ट 8/29 को लेकर दिया ये बड़ा बयान, प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ा समर्थकों का सैलाब, पढ़े नवीन पाटीदार के साथ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार के अब महज कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में प्रदेश में दिग्गज नेताओं की जनसभाएं और रैलियां भी लगातार जारी हैं। जहां कल नीमच जिले के डीकेन में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी की आमसभा थी। वहीं आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर जिले में सुवासरा और दलौदा में आमसभा को सम्बोधित किया। सीएम शिवराज सिंह ने एनडीपीएस की धारा 8/29 को लेकर बड़ा बयान दिया तो वहीं मंच से कांग्रेस के परिवारवाद को लेकर भी जमकर जुबानी हमला बोला। 

मंदसौर विधानसभा के दलौदा नगर में आयोजित आमसभा के दौरान मंच से शिवराज सिंह ने संसदीय क्षेत्र के अफीम किसानों से जुडी सबसे बड़ी समस्या को बड़ा बयान दिया। सीएम चौहान ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 में संशोधन करने का काम भाजपा सरकार करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा और किसानों के साथ न्याय किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह ने मंच से लाड़ली बहना का भी जिक्र किया कि जो बहनें वंचित रह गई हैं उन्हें भी सरकार बनते ही जल्द ही लाभ दिया जाएगा। साथ ही जिन बहनों की शादी नहीं हुई हैं उन बहनों को भी इस योजना में जोड़कर लाभ दिया जाएगा। लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली राशि को 3000 रूपए किया जाएगा। जिसके पैसे के जुगाड़ में लगा हुआ हूं। लाड़ली बहना को लखपति बहना बनाना मेरा संकल्प हैं। 

शिवराज सिंह से मंच से कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि कांग्रेस का भूतकाल बंटाधार था और भविष्य केवल परिवारवाद पर टिका हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस केवल सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के इर्दगिर्द घूमती हैं तो एमपी में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के। भाजपा की डबल इंजिन की सरकार हैं तो कांग्रेस केवल मनोरंजन हैं। दोनों भाई-बहन (राहुल और प्रियंका) प्रदेश में आते हैं और जनता का मनोरंजन कर चले जाते हैं। इनके नेता स्वागत में खाली गुलदस्ते भेंट करते हैं और ये हँसते हैं, साथ ही जनता भी हंसती हैं। मतलब सबका मनोरंजन हो जाता हैं। 

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि हमने दलौदा और तहसील और नगर परिषद बनाने का काम किया हैं। यहां मंडी दी हैं। नगर के प्रगति नगर और गौतम नगर की 10 एकड़ जमीन को आबादी क्षेत्र घोषित किया हैं। दलौदा को थाना, ओवरब्रिज, कॉलेज, स्टेडियम दिया हैं। सीएम ने कहा कि दलौदा ने जो कुछ भी माँगा था सब दिया हैं, अब मैं आपसे भाजपा प्रत्याशी यशपाल सिंह सिसोदिया के पक्ष में वोट मांगने आया हूँ। मुझे विश्वास हैं कि आप अपने भाई और मामा को निराश नहीं करेंगे और भाजपा को ऐतिहासिक वोटों से जिताएंगे। 

सीएम शिवराज सिंह ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि मंदसौर विधानसभा में 10 नए सीएम राइज स्कूल बनाए जाएंगे। हर 25 गांव पर एक सीएम राइज स्कूल बनाया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक परिवार में से एक सदस्य को रोजगार दिया जाएगा। बड़े हुए बिजली के बिल भाजपा सरकार भरेगी। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बिजली का बिल 100 रूपए आएगा। कांग्रेस ने तो साईकल तक छीन ली थी, लेकिन छात्राओं को स्कूटी शिवराज मामा देगा। मेडिकल और इंजीयरिंग की पढाई करने वाले विद्यार्थियों की फीस भाजपा सरकार भरेगी। सीएम ने कहा कि यशपाल सिंह सिसोदिया ने विनम्रता के साथ आपकी सेवा की हैं इसलिए कांग्रेस के भरम में मत आना और यशपाल सिंह को भारी मतों से विजयी बनाना।  
               
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज सबसे पहले सुवासरा में भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इसके बाद सीएम चौहान मंदसौर विधानसभा के दलौदा पहुंचे। यहां शिवराज सिंह ने भाजपा प्रत्याशी यशपाल सिंह सिसोदिया के पक्ष में विशाल आमसभा को सम्बोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान मंच पर भाजपा प्रत्याशी यशपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के साथ जिले के कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE