BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2023, 3:08 pm
BIG BREAKING : प्रधानमंत्री का विशेष विमान हुआ रवाना, कुछ ही देर में एमपी के इस जिले में पहुंचेंगे पीएम मोदी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की रहेगी पैनी नजर, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदौर में रोड शो करेंगे। मोदी का रोड शो शाम 5 बजे के बाद बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होगा जो कि राजबाड़ा पर अहिल्या माता की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के साथ समाप्त होगा। मोदी के रोड शो के पहले पुलिस प्रशासन ने सारी व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा गणपति से लेकर राजबाड़ा तक के 1.4 किमी के इलाके में पुलिस ने डबल लेयर बैरिकेडिंग की गई है।

बीजेपी पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी विशेष विमान से शाम 4 बजे इंदौर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से सीधे वह रोड शो के मार्ग पर पहुंचेंगे। जहां पर बड़ा गणपति चौराहे पर 101 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। इस जगह काशी विश्वनाथ, महाकाल लोक, एकात्म धाम आदि धार्मिक स्थलों की झांकी के साथ ही केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकारों की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की झलक पेश की जाएगी। प्रधानमंत्री की इस यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यात्रा मार्ग पर ढोल नगाड़े, ताशा पार्टी के साथ ही प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा भी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE