BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2023, 6:43 pm
BIG NEWS : मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने तेज किया जनसंपर्क, बीजेपी के दिलीप सिंह परिहार को गांव-गांव में मिल रहा मतदाताओं का समर्थन, उत्साहित ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, पढ़े पवन राव शिन्दे की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान की तारीख 17 नवंबर तय हैं। मतदान के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। जिसको लेकर प्रदेश में स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां और आमसभाएं हो रही हैं। वहीं विधानसभा सीटों के प्रत्याशी भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। 

नीमच विधानसभा सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार जनसंपर्क के लिए सुबह से ही गांव-गांव पहुंच रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान भाजपा के विधायक बापू को मतदाताओं का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और गांव के लोगों ने जमकर दिलीप सिंह परिहार का स्वागत किया। गांव-गांव में बीजेपी प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार को फल फ्रूट से तोला गया और जीत की अग्रिम बधाईयां दी। ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशी बापू के समर्थन में काफी उत्साह देखने को मिला।

सेमली मेवाड़ और जोरावपुरा में जमकर हुआ प्रचार-
जोरावपुर में दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि हर गांव में कमल खिलेगा। जोरावपुरा में महिलाओं ने परिहार का सम्मान किया। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी बापू को सेवफल और मिठाइयों से तोला गया। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं ने भाजपा उम्मीदवार को आशीर्वाद दिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE