BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2023, 7:48 pm
BIG NEWS : कांग्रेस स्वयं के परिवार की चिंता करती है और भाजपा देश की जनता को परिवार मानकर करती है काम- नरेंद्र मोदी, शाजापुर का माहौल हुआ मोदीमय, प्रधानमंत्री ने विशाल जनसभा को किया संबोधित, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार के लिए काम करती है। उनके नेता अपने बच्चों के लिए फ़िक्र करते है। जबकि भाजपा देश की जनता और उनके बच्चों के हितों के लिए काम करती हैं। कांग्रेस ने कभी देश का भला नहीं किया और भाजपा ने भारत को विश्व की पांचवे नंबर की आर्थिक अर्थव्यवस्था वाला देश बना दिया है। 
शाजापुर के बापू की कुटिया स्थित मैदान में आयोजित सभा में श्री विश्व प्रसिद्ध माँ बगुलामुखी और शाजापुर की राजराजेश्वरी माता को प्रणाम करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना भाषण शुरू किया और कहा कि भाजपा की अनेक कल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में बंद कर दिया। कांग्रेस के शासन काल में मप्र में बिजली नही होती थी। बिजली केवल झटके देती थी और हाइवे में केवल गड्डे ही गड्डे होते थे। यहाँ कोई उद्योग धंधे नही लगते थे। भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बना दिया है।
मोदी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में भारत आज विश्व की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक अर्थव्यवस्था बन गया है और जब में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनूंगा तो भारत को विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाऊंगा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के महाज्ञानी मध्यप्रदेश में घूम रहे हैं जो दिल्ली में बैठ कर चुनाव का गणित लगा रहे है और मनगणंत अनुमान लगा रहे है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता जमीन से जुड़कर जनता की सेवा कर रहा है। कांग्रेस पार्टी केवल भ्रष्टाचार और घोटाला करती है। उनकी जहां सरकार है वहाँ पर लॉकरों में से करोड़ो रुपये निकल रहे है, सोना निकल रहा है, वो सोना असली सोना है, आलू वाला सोना नही है। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रही है, यह योजना दिसम्बर में खत्म हो जाएगी, लेकिन मैंने मन बना लिया है इस योजना को दिसम्बर में ही अगले 5 साल के लिए बड़ा दिया जाएगा। मोदी ने केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं का अपने भाषण में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मप्र ऐसा राज्य है जिसमे मेडिकल और इंजीनियर की पढ़ाई हिंदी में होती है, अब गरीब के बेटा और बेटियों को डॉक्टर बनने के लिए अंग्रेजी में पढ़ाई करने की आवश्यकता नहीं है। वे हिंदी में पढ़ाई कर के भी डॉक्टर इंजीनियर बन सकते है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस आई वहां बर्बादी लाई और भाजपा की सरकार में हर तरफ खुशहाली आई है। इसलिए भाजपा की जीत की जवाबदारी मैं नहीं खुद जनता लेती है और आज पूरा एमपी आज भाजपा के सुर से सुर मिला रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव की खास बात यह है कि भाजपा की जीत की जिम्मेदारी मेरी माताओं-बहनों-बेटियों और नौजवानों ने संभाल ली है। आज पूरा एमपी कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में शाजापुर की प्रसिद्ध तोलाराम की कचोरी, दाल बाटी ओर दूध जलेबी ओर भैरव डूंगरी का भी उल्लेख किया। मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि वह आराम नही करे और अधिक से अधिक मतदान करवाए। महिला कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि उनका निजी सन्देश लेकर मतदाताओं के पास जाए और उन्हें व्यक्तिगत प्रणाम कहे। मोदी ने मंच से भाजपा उम्मीदवारो को जिताने की अपील की।
मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, भाजपा प्रत्याशी इंदरसिंह परमार शुजालपुर, अरुण भीमावत शाजापुर, घनश्याम चंद्रवशी कालापीपल, मधु गहलोत आगर, गोतम टेटवाल सारंगपुर, गायत्रीराजे पवार देवास, राजेश सोनकर सोनकछ उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। 
मोदीमय हुआ शाजापुर-
पीएम मोदी की सभा के पहले से ही पूरा शहर मोदी-मोदी के नारों से गूंज रहा था। हर कोई मोदी के पोस्टर लेकर उनकी सभा का प्रचार करता नजर आया। सभा के पूर्व ही सभा स्थल खचाखच भर चुका था। जो देरी से पहुंचे वे भी मोदी को सुनने के लिए जेसीबी के पंजे पर बैठकर सभा सुनते नजर आए। पूरे शहर में मोदी की झलक पाने के लिए लोग आतुर थे, इसलिए सड़क से लेकर मैदान और मकानों की छते खचाखच भरी थी। व्यवस्था से अधिक लोगो के आने से यातायात व्यवस्था कार्यक्रम के 2 घंटे बाद सुचारू हो पाई। मोदी के स्वागत के लिए लोगों ने भी तैयारी कर रखी थी। महिलां अपने साथ इसरो और चंद्रयान का फोटो लेकर पहुंची तो एक बच्ची ने अपने हाथों से मोदी का फोटो बनाया जिसमें आई लव मोदी लिखा हुआ था। इसके अलावा कई लोग अपने हाथों से मोदी का स्केच बनाकर भी लाए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE