सागर। जिले में 17 नवबंर को 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए जिला एवं पुलिस प्रषान की तैयारियों निरंतर जारी है। जिला कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा जिले के सभी 2118 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को सुविधा के लिए सभी आवष्यक इंतजाम करने के निर्देष पूर्व में ही दिये जा चुके है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य द्वारा मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं के संबंध में सतत् समीक्षा की जा रही है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गए है।
जिले में 2118 मतदान केन्द्रों में से 1061 मतदान केन्द्रों की वेबकास्ंिटग की जाएगी। इनमें 601 क्रिटिकल मतदान केन्द्र भी शामिल है। इसके अलावा 11 वल्नरेबल मतदान केन्द्र भी है। जिले में सामान्य मतदान केन्द्रों की संख्या 1517 है। मिश्रित मतदान केन्द्र 468 है। निर्वाचन मतदान के सुचारू संचालन के लिए 58 सेक्टर मजिस्टेªªट को नियुक्ति किया गया है। इसी तरह 192 सेक्टर ऑफीसर की तैनाती की गई है।
जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 58 आदर्ष मतदान केन्द्र भी स्थापित किये गये है, जहां आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है। इनमें बीना, खुरई, सुरखी, देवरी, रहली बंडा में 5-5 नरयावली में 13 और सागर में 15 आदर्ष मतदान केन्द्र रहेंगे। इसी प्रकार 227 वूमेन्स पोंलिग स्टेषन भी स्थापित किये गये है। जिनमें नरयावली सागर में 50-50 खुरई में 40, रहली में 26, बीना बंडा में 20-20, देवरी में 11 और सुरखी में 10 वूमेंस मतदान केन्द्र शामिल है। जिले के 208 मतदान केन्द्रों में माइक्रो आर्ब्जवर की तैनाती भी की गई है।
उल्लेखनीय है कि 17 नवबंर को होने वाले मतदान में जिले के 17,82,725 मतदाता मतदान करेंगे। जिनमें 9,37,328 पुरूष, 8,45,365 महिला तथा 32 अन्य मतदाता शामिल है। सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या बंडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में है। जहां 2,48,128 मतदाता मतदान करेंगे।