नीमच। अत्यंत दुखद के साथ सूचित किया जाता है कि गाँव सोनियाना के मांगीलाल हाबरिया के छोटे भाई, बंटी, राकेश के पिताजी, धनपाल के काका जी कंवरलाल कुमावत (हाबरिया) का स्वर्गवास दिनांक 1/07/2026 को हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 2/07/2026 को प्रातः 9 बजे निज निवास सोनियाना से निकली। शवयात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी पत्रकार बालमुकुंद नागर ने दी।