मनासा। क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर मनासा पुलिस ने ग्राम हाड़ी पिपल्या डेरे में सघन दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 6 बिना नंबर की संदिग्ध गाड़ियां जब्त कर उन्हें जांच के लिए मनासा थाने पहुंचाया है।
थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि करीब 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने गांव में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बिना नंबर के वाहन बरामद हुए, जिनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वाहन चोरी के हैं या नहीं।
दबिश के दौरान पुलिस को कच्ची शराब भी मिली, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस जब्त वाहनों और उनसे जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जांच कर रही है।