विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने मतगणना स्थल शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेडी में तीन दिसम्बर को मतगणना संबंधी समस्त कार्यो के संपादन तक निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना कक्षो में हेलोजन लेम्प स्थापित किए गए है इसी प्रकार परिसर के चहुंओर भी लेम्प लगाए गए है। बिजली आपूर्ति में कहीं कोई दिक्कत ना हो इसके लिए वैकल्पिक रूप से हेवी जनरेटर भी स्थापित कराए गए है।