BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<     उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग पर भड़की छात्राएं,.. <<     KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2023, 2:42 pm
BIG NEWS : गौ माता को संवैधानिक तौर पर राष्ट्र माता घोषित करने सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर विभिन्न गौसेवा समितियों ने दिया पीएम मोदी के नाम ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर  

Share On:-

नीमच। गौ माता को पशु की श्रेणी से हटाकर संवैधानिक तौर पर राष्ट्र माता का सम्मान दिया जाए। इस मांग को लेकर नीमच में गौ रक्षा दल, गौ पुत्र सेवा समिति और गौ एवं गौशाला उत्थान संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम आज ज्ञापन सौंपा।जिला कलेक्टर कार्यालय पर संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय संस्कृति में गाय को श्रद्धा आस्था और धर्म के मूल स्तंभ के तौर पर देखा गया है। लेकिन वर्तमान कानून में गाय को पशु की श्रेणी में रखा गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि गोवंश के संरक्षण के लिए गौ मंत्रालय बनाया जाए। गौवंश की तस्करी को रोकने हेतु कड़े नियम कानून बने। गौ हत्या से जुड़े हथियार, कारखाने आदि पर प्रतिबंध लगे। गौवंश तस्करी से जुड़े व्यक्ति को आजीवन कारावास दिया जाए। गौवंश की हत्या करने वाले को कठोर दंड देते हुए उसकी संपत्ति कुर्क कर गौशालाओं में लगाई जाए। 
ज्ञापन देते समय दशरथानंद जी सरस्वती महाराज, मितेश अहिर, अंकित जोशी, विक्रमसिंह, सोहनलाल छाजेड़, पूजा यादव, दिनेश शर्मा, राधा बैरागी, मंजू कुंवर, दिलीप ग्वाला, दुर्गा शंकर धनगर, राजू पुरी, परमेश्वर और बड़ी संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE