मनासा। ग्रामीण अंचलों में निवासरत प्रतिभाओं को निखारने और मंच प्रदान करने की दृष्टि से ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश विगत कई वर्षों से सतत कार्य कर रहा है। मंच की कार्ययोजना अनुसार प्रतिभाओ का सम्मान, श्रेष्ठ व प्रेरणादायी कार्य करने वाली प्रतिभाओ का सम्मान, ग्रामीण अंचलो की दुर्लभ आत्मनिर्भर प्रतिभाओं का सम्मान, कृषक संगोष्ठी, कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों का सम्मान, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण जागरूक शिविर, विद्यालयीन छात्र- छात्राओ का शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, बौद्धिक विकास के लिए खेल खुद, रचनात्मक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सहित अनेक प्रतिभा निखारने के आयोजन को दृष्टिगत रखकर कार्य किया जाता है।
उपरोक्त आयोजन के सफल संचालन के लिए मंच की कार्यकारिणी का विस्तार सतत निरन्तर जारी है। इसी दृष्टि से ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप पाटीदार जावी ने राजेश कुमार प्रजापति निवासी अल्हेड को जिला समन्वयक नियुक्त किया है। पुर्व में प्रजापति मंच के जिला सह-संयोजक के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। उनकी कुशलता और मंच के कार्यो के प्रति सक्रियता व जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए नवीन दायित्व दिया गया हैं। मंच प्रजापति से अपेक्षा करता है कि वे वरिष्ठ व कार्यकारिणी पदाधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर नीमच जिले में संस्था के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियों करेंगे।