कसरावद। शौर्य दिवस पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कसरावद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भव्य रैली निकाली। दरसल विजय स्तंभ चौराहे पर सामूहिक भक्तों द्वारा भगवान श्री राम जी की आरती एवं संगीत मय हनुमान चालीसा का पाठ का कर शौर्य दिवस मनाया गया।
अनुराग पटेल बताया कि आज ही के दिन आयोधा में कार सेवा हुई थी। उस कार्य सेवा को हम विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। वहीं शौर्य दिवस कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री राम की आरती उतारकर हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें भक्त भक्तिमय गीतों के साथ नाचते हुए नजर आए। रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए विजय स्तंभ चौराहे पर पहुंची। इस दौरान पुलिस भी मुस्तैद रही।