नीमच। शहर के वीर पार्क रोड स्थित बाबजी नेटवर्क के वॉईस ऑफ एमपी दफ्तर पर आज गुरूवार को मनासा के नवनिर्वाचित विधायक अनिरूद्ध माधव मारू का भावभीना स्वागत किया गया। बाबजी नेटवर्क के एमडी व वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन ने मोतियों की माला पहनाकर नवनिर्वाचित विधायक मारू का स्वागत किया और विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हातिम नजमी, मुश्ताक अली शाह सहित वॉईस ऑफ एमपी का समूचा स्टॉफ और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।