कसरावद। कसरावद में माध्यमिक विद्यालय सायता में बाल मेले का आयोजन किया गया। संकुल प्राचार्य हेमेंद्र वडनेकर ने बताया कि सायता में बाल मेले के माध्यम से बच्चे क्रय-विक्रय, लाभ-हानि मात्रकों की पहचान, बाजार भाव और व्यवहारिक ज्ञान सीखते है। शाला में बच्चों के द्वारा स्वावलम्बन के तहत धूप बत्ती, आटे के दीपक और पत्तो की माला भी बनाई गई थी। जिसे सब ने बहुत सराहा और पर्यावरण के लिए उपयोगी माना।
संस्था में जैविक फल, सब्जियां भी लगाई जाती है। जिसका उपयोग बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन के लिए किया जाता है। वर्मीकम्पोस्ट कैसे बनाये इस पर भी महेंद्र मंडलोई द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
विद्यालय में बाल मेले का आयोजन में बच्चों के द्वारा 25 से अधिक स्टॉल व्यजंनों के स्टॉल लगाए गए जिसका बच्चो और पालको ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से संकुल प्राचार्य हेमेंद्र वडनेकर, डॉ आशीष दुबे, बीआरसी राजाराम कानदुडे, करण पटेल, बीएसी यशवंत सिटोले, शाला विकास समिति के सभी सदस्य शाला के प्रधानपाठक संजय शर्मा, जनशिक्षक राजेन्द्र राठौड़ उपस्थित थे।