BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<     उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग पर भड़की छात्राएं,.. <<     KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2023, 7:10 pm
BIG NEWS : सैनिकों के कल्याण के लिए आइएमए ने सशस्त्र झंडा दिवस पर 51000 रुपए की राशि का चेक किया प्रदान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नीमच शाखा ने सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कलेक्टर दिनेश जैन के आव्हान पर जिले के नागरिकों व समाजसेवी संगठनों के साथ चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों में भी आर्थिक सहयोग के प्रति अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को झंडा दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रैली में आईएमए जिला इकाई के चिकित्सकों द्वारा 51000 रूपए की राशि का चेक प्रदान किया गया। 
इस अवसर पर विगत 10 वर्षों से लगातार आइएमए संगठन में पद पर रहते हुए सेवारत आईएमए नीमच इकाई अध्यक्ष डॉ अशोक जैन, सचिव डॉक्टर मनीष चमडिया, कोषाध्यक्ष डॉक्टर जेसी वर्मा, डॉ आर पी माहेश्वरी, डॉ दीपक सिंहल, डॉक्टर संजय गुप्ता, डॉक्टर विपुल गर्ग, डॉक्टर स्वप्निल वधवा की उपस्थिति में सशस्त्र सैनिकों की सहायता के लिए नीमच जिले के चिकित्सकों द्वारा यह राशि संग्रहित की गई और कल्याण कोष में जमा करने के लिए जिला कलेक्टर दिनेश जैन को प्रदान की गई। अभियान में आईएमए के सभी चिकित्सकों ने सहयोग प्रदान किया। 
उल्लेखनीय है कि आईएमए द्वारा पूर्व में निर्धन एवं निराश्रित महिलाओं को परिवार पालन व रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए 21 सिलाई मशीनें महिलाओं को प्रदान की गई थी। इसके साथ ही  संगठन द्वारा शीघ्र ही सैनिकों को रियायती दर पर चिकित्सा परामर्श एवं चिकित्सा व्यवस्था प्रदान करने के प्रस्ताव पर भी विचार विमर्श किया गया है। शीघ्र ही आगामी माह में मानवता की सेवार्थ गरीब झुग्गी झोपड़ीयों व पिछड़ी बस्तियों में निर्धन एवं निराश्रितों को स्वस्थ जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE