BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<     उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग पर भड़की छात्राएं,.. <<     KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2023, 5:47 pm
BIG NEWS : एमपी के इस जिले में बना चर्चा का विषय, पशु प्रेमियों में दिखा उत्साह, आदित्य नगर के रहवासियों ने मिलकर किया ये ऐसा काम, जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। इंसानों का जन्मदिन तो हर कोई मनाता है।लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। की किसी जानवर का कहीं जन्मदिन मनाया जा रहा हो, लेकिन शाजापुर के आदित्य नगर की गली नंबर पांच से जो तस्वीरे सामने आई है उन्होंने सभी को चौंका दिया। यहां पशु प्रेमियों का अलग ही अंदाज देखने को मिला। पशु प्रेमियों ने एक गाय की बछड़ी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया और केक काटकर खुशियां मनाई। 
आपकों बता दें कि आदित्य नगर की गली नंबर पांच में एक बछिया आवारा घूमा करती थी, गली के निवासियों ने गौ प्रेम की अनूठी मिसाल पेश करते हुए इसे पालना शुरू किया और इसका नाम पूर्णी रखा। रहवासियों ने बताया इसका जन्म पूर्णिमा के दिन हुआ था, इसलिए सभी इसे प्यार से पूर्णी कहने लगे। पूर्णी भी सबकी चहेती बन गई। गुरुवार रात को पूर्णी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पूर्णी को भी नहला कर अच्छे से तैयार किया और कालोनी के सभी लोगों ने इकट्ठा होकर केक काटा और धूमधाम से जन्मदिन मनाया। यह उत्सव शहरवासियों के लिये आकर्षण का केंद्र बन गया। आदित्य नगर में पूर्णी एक सदस्य के रूप में रह रही है। बच्चों जैसे ही नाज-नखरे करती है। इशारों में अपनी इच्छाओं को भी समझाती है। पूर्णी का रंग काला है और दिखने में भी वह बहुत सुंदर है। गली में उसके रहने से लेकर खाने एवं पानी की व्यवस्था सभी मिलजुलकर करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE