BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<     उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग पर भड़की छात्राएं,.. <<     KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2023, 7:10 pm
KHABAR : सैनिकों के कल्याण के लिए लकड़ी मंडी व्यवसाय संघ ने सशस्त्र झंडा दिवस पर 31350 रुपए की राशि प्रदान की, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लकड़ी व्यावसायिक संघ नीमच शाखा ने सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कलेक्टर दिनेश जैन के आव्हान पर जिले के नागरिकों व समाजसेवी संगठनों के साथ लक्कड़ मंडी से लकड़ी व्यापारी जगत से जुड़े व्यापारियों में भी आर्थिक सहयोग के प्रति अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। 
इसी क्रम में गुरुवार को झंडा दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रैली में लकड़ी व्यापारी संघ के सदस्यों द्वारा 31350 रूपए की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर विगत 35 वर्षों से समाज सेवा एवं पीड़ित मानवता क्षेत्र में सक्रिय संगठन में पद पर रहते हुए सेवारत नीमच इकाई अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी जिला अध्यक्ष मिसाबंधी श्याम प्रसाद शर्मा, समाजसेवी वरिष्ठ व्यापारी घनश्याम शर्मा, गजेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, राजेश सिंघल, किशन लाल शर्मा, नानक अनदानी, गणेश शर्मा, सतीश छालवंत, दिनेश छाल्वंत, संजय शर्मा, भंवरलाल मेघवाल, सहित कल 55 व्यापारियों की उपस्थिति में सशस्त्र सैनिकों की सहायता के लिए नीमच जिले के 36 लकड़ी व्यापारियों एवं रोडवेज बस स्टैंड लक्कड़ मंडी क्षेत्र के अन्य 19 व्यापारियों द्वारा यह राशि संग्रहित की गई और कल्याण कोष में जमा करने के लिए जिला कलेक्टर दिनेश जैन को प्रदान की गई। अभियान में सभी लकड़ी व्यापारियों ने सहयोग प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि लकड़ी व्यापारियों द्वारा कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी पूर्व में  निर्धन एवं निराश्रितों को परिवार पालन व रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए समय-समय पर सहयोग प्रदान की गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE