चित्तौड़गढ़। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम चित्तौड़गढ़ द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण जी के 50वें दीक्षा महोत्सव के उपलक्ष में स्वस्थ समाज स्वस्थ राष्ट्र के लिए एक मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन चित्तौड़गढ़ शहर में किया जा रहा है।
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की मंत्री डॉ रितु खाब्या ने बताया कि यह कैंप 10 दिसंबर रविवार को प्रात: 10.30 बजे से 12.30 बजे तक शहर के प्रतापनगर मैन रोड पर स्थित खाब्या हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया जाएगा। तेरापंथ प्रोफेशनल की अध्यक्ष अनु सुराणा ने बताया कि केम्प में डॉ बी एल खाब्या (जनरल फिजिशियन), डॉक्टर मधु जैन (पैथोलॉजी), डॉक्टर अतुल खाब्या (पेडियाट्रिशियन), डॉक्टर रितु खाब्या (गाइनेकोलॉजी) अपनी निशुल्क चिकत्सा परामर्श देंगे। इस कैंप में ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच के साथ ही शुगर व सीबीसी ब्लड जांच रियायती दरों पर की जाएगी।
कोषाध्यक्ष आदित्य ढ़िलिवाल ने बताया कि तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ महिला मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों को इस कैंप में आने का आह्वान किया है। सफल आयोजन के लिए तेरापंथ प्रोफेशनल के सभी पदाधिकारी व सदस्य व्यवस्था में लगे हैं।