शाजापुर। जिले के ग्राम मखावद में वर्तमान समय में जहां कुछ लोग संवेदना से दूर होते जा रहे हैं वहीं कुछ नागरिक समाज हित के लिए तत्पर देखे जा सकते हैं। मखावद के पावन भूमि पर एक शख्स ऐसे ही देखे गए हैं।
शाजापुर के ग्राम मखावद ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि और कथावाचक पंडित रामकृष्ण उपाध्याय ने एक सार्थक पहल का आगाज किया है। उन्होंने बताया कि पंडित रामकृष्ण कहते हैं कि सर्व हिताय हमने कुछ नया करने का विचार बनाया है और इस विचार को मूर्त करने का प्रण भी किया है। इसी तारतम्य में शासन की योजना का सभी को लाभ मिले और साथ ही गौ संरक्षण को देखते हुए हमने विचार बनाया है कि प्रत्येक घर एक गो माता अवश्य हो ताकि गोमाता इधर-उधर न घूमे और दुर्घटना भी न हो।
उन्होंने कहा कि जन्म का तो पता रहता है कि नो माह लगेंगे ही, लेकिन मृत्यु का पता नहीं लगता। अचानक मृत्यु होने से गरीब व्यक्ति पर मानसिक और आर्थिक मुसीबत आ जाती है। इसी को ध्यान में रखकर हमने योजना बनाई है कि अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था पंचायत से की जावेगी। साथ ही पंचायत सर्व हित के लिए प्रयासरत रहेगी।