जावद। मानवता की सेवा ही पुण्य का कार्य को सार्थक कर नगर में ठिठूरती ठंड को देखते हुए इस 11वें वर्ष में भी सायंकाल 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक लगाओ फोन, कंबल पहुंचेगा आपके द्वार के अंतगर्त नगर में गर्म ऊंनी कंबल वितरित करने का सिलसिला 10वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अभी तक 110 कंबल वितरित करके पुण्य का कार्य किया।
जावद क्षेत्र में तन, मन, धन से हर कार्यो में अग्रणी रहने वाले योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने कहा नगर में बढती ठंड के दौरान मोटर साईकलो पर आने जाने वाले राहगीर सहित बस स्टैंड, यात्री प्रतिशालय, खोर दरवाजा, रामपुरा दरवाजा, बावल दरवाजा, अठाना दरवाजा, नीमच दरवाजा एवं गली मौहल़्ले, बाजारो में रात के समय में सोते हुए दिखने वाले निर्धन जरूरतमंद महिला- पुरूष, बच्चो को ठंड से राहत प्रदान करने हेतु निःशुल्क गर्म ऊंनी कंबल वितरित हो रहे है। आपको कोई नजर आए तो मोबाईल नंबर 9589382995, 8319307433 पर फोन लगाए हमारी सुविधा अनुसार जरूरतमंद तक कंबल पहुंचा दिया जाएगा।