मनासा। लायंस क्लब मनासा को 133 वां नेत्रदान माहेश्वरी समाज मनासा से प्राप्त हुआ। माहेश्वरी समाज़ मनासा बसेर परिवार के निवास बसेर के अनुज, दामोदर, हरगोविंद, निरंजन, प्रदीप, ललित के काकाजी व तरुण, अरुण के पूज्य पिताजी गोपाल बसेर (नोटरी) के निधन के बाद इस दुख की घड़ी में परिवार द्वारा नेत्रदान की सहमति प्रदान की गई।
लायंस क्लब सेंट्रल नीमच के सहयोग से लायंस क्लब मनासा द्वारा स्व गोपाल बसेर का नेत्र उत्सरण करवाया गया। जिसमे गोमाबाई नीमच से डॉ हेमंत पुर्सवानी, लायंस क्लब मनासा से प्रकाश झंवर, रमेश मूंदड़ा, के सी कामरिया, प्रशांत शर्मा, विष्णु सोनी, गिरीश भट्ट, शेलू जैन, श्याम सोनी, ललित मूंदड़ा, अश्विन सोनी मौजूद रहे।