नीमच। शहर के नूतन स्कूल रोड निवासी एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला आज शनिवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई। उनके बेटे ने सभी दूर तलाशने के बाद कैंट थाने पर संपर्क किया। लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के बाद आने की बात कही।
बुजुर्ग महिला के बेटे कैलाश चंद्र न्याति ने बताया कि उनकी माताजी हुकुम बाई पति भंवरलाल न्याति जिनकी उम्र करीब 75 साल है वे आज शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से बिना बताए कही चली गई। मैंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित रिश्तेदारों के यहां तलाश की लेकिन माताजी का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मैं कैंट थाने पहुंचा और गुमशूदगी दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने मुझे 24 घंटे बाद आने का कहकर विदा कर दिया। मेरी शहरवासियों से अपील है कि जिस किसी को भी मेरी माताजी दिखाई दे तों वे मोबाइल नंबर 94258-57307 पर सूचना देवें।