छोटी सादड़ी। बीती शनिवार की रात्रि में नीमच-छोटीसादड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैलर और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमे एक महिला की मौत हो गई। वहीं महिला की दोनों बेटियां सकुशल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 6.30 बजे के लगभग नीमच जिले के गांव मालखेड़ा निवासी सीता पाटीदार उम्र 45 वर्ष अपनी दो बेटियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर छोटी सादड़ी शादी में गई थी। शादी से वापस अपने गांव मालखेड़ा के लिए रवाना हुई तभी छोटी सादड़ी के समीप मलावदा गांव के पास ट्रैलर और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार महिला सीता का संतुलन बिगड़ गया और महिला नीचे गिर गई और फास्ट आ रहा ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी पर सवार दो बेटियां को किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंची। सूचना मिलते ही छोटी सादड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को 108 एंबुलेंस की मदद से छोटी सादड़ी चिकित्सालय पहुंचाया। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।