BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<     उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग पर भड़की छात्राएं,.. <<     KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2023, 11:34 am
BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली की ब्राह्मणी नदी में ऊदबिलाव का हमला, एक युवक हुआ घायल, ग्रामीणों के अनुसार 2 से 4 और होने की सम्भावना, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बा स्थित ब्राह्मणी नदी घाट पर शनिवार को एक बार फिर किसी जलीय स्तनधारी जीव ने एक युवक पर हमला कर दिया है। हालांकि युवक आंशिक रूप से ही घायल हुआ है। पिंजारपट्टी निवासी आबिद मंसूरी शनिवार दोपहर बाद जैसे ही नहाने के लिए नदी में उतरा तो अचानक ऊदबिलाव ने उस पर हमला कर दिया।
युवक आबिद का कहना है कि वह नदी में उतरा तो ऊदबिलाव ने उसका पैर जकड लिया था, लेकिन जब वह चिल्लाने लगा तो पास ही नहा रहे एक व्यक्ति ने उसे बचाया। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो नदी में दो से चार ऊदबिलाव है जो नदी में अटखेलिया करते देखे गए हैं।
ऊदबिलाव जिसे जल मानुष भी कहा जाता है यह नेवले की शक्ल में कुछ बड़े आकार का होता है। यह जीव मांसाहारी होता है जिसका मुख्य भोजन मछली होता है। वैसे सामान्यतः ऊदबिलाव इंसान को देखकर छिप जाता है, लेकिन खतरा महसूस होने पर उस पर हमला भी कर सकता है। ऊदबिलाव ने गत वर्ष भी इन्हीं दिनों में एक युवक को गंभीर घायल कर दिया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE