BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2023, 7:25 pm
NEWS : भारतीय किसान संघ तहसील मनोहर थाना की बैठक आयोजित, विभिन्न मानगो को लेकर उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

भवानीमंडी। भारतीय किसान संघ तहसील मनोहर थाना की बैठक तहसील अध्यक्ष बालचंद लोधा की अध्यक्षता में नवीन उपज कृषि मंडी में आयोजित की गई।
बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा बैठक के बाद सभी किसान व कार्यकर्ता उपखंड कार्यालय पर पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। 
भारतीय किसान संघ के तहसील सह मंत्री हरीमोहन मीणा ने बताया कि किसानों को 2021-22 में 23 का बीमा में मुआवजा अभी तक नहीं मिल पाया है अतः शीघ्र ही किसानों को बीमा व मुआवजा राशि दी जाए।
मनोहर थाना में नवीन कृषि उपज मंडी बनकर तैयार है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी की वजह से मंडी को चालू नहीं किया जा रहा है। वहीं पुरानी कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा जो माल खरीदा जाता है, वह माल मंडी समय पर बोली लगाकर ही खरीदा जाए। जबकि व्यापारियों ने अपनी निजी दुकान भी मंडी में ही लगा रखी है। बीना मंडी लगे ही व्यापारी माल खरीद रहे हैं जो अनुचित है।
उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बडबद के गांव खरेडिया में श्मशान भूमि 2016 में आवंटित हो गई लेकिन अभी तक टीन शैड व चार दीवारें नहीं बन पाई है। वहीं पिंडोला ग्राम पंचायत के मोग्याबेह के गांव में शमशान भूमि आवंटित नहीं है।
जिला राजस्व प्रमुख राजेंद्र वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में दिनांक 13 नवंबर 2023 को को सूचना के तहत ग्राम पंचायत की सूचना के बाबत प्रार्थना पत्र लगाया लेकिन आज दिन तक उसे पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
ज्ञापन देने में जिला राजस्व प्रमुख राजेंद्र वर्मा, तहसील अध्यक्ष बालचंद लोधा, तहसील मंत्री नेमीचंद लोधा, तहसील उपाध्यक्ष बद्रीलाल लोधा, कामखेड़ा पंचायत प्रभारी रंग लाल मीणा, प्रचार प्रमुख मुकेश लोधा, कालूलाल तंवर, मूलचंद लोधा, रतनलाल लोधा, जगन्नाथ सहित कई कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE