BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन के पहले दिन इन चार राशि वालों को.. <<     BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2023, 7:30 pm
BIG NEWS : गिलुण्ड-घटियावली रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान जैसे ही खाकी ने रुकवाई इको कार तो ड्राईवर ने बधाई स्पीड, फिर पीछा करते वक्त पुलिस ने अपनाई ये तरकीब, जब ली वाहन की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना शम्भूपुरा ने अवैध मादक प्रदार्थो की धरपकड़ के तहत कार्यवाही करते हुए ईको कार में 6 कट्टो में अवैध अफीम डोडाचुरा भर कर परिवहन करते हुए कुल 108.700 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त कर, तस्करी में प्रयुक्त ईको कार को भी जब्त किया है। नाकाबंदी में लगे स्टाफ ने कार को स्टॉप स्टिक से टायर पंक्चर कर रोका।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी भदेसर राजेश कुमार के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए थानाधिकारी शंभूपुरा मोतीराम पु नि के निर्देश पर थाने के पुलिस जाब्ता द्वारा गिलुण्ड घटियावली रोड़ पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान गिलुण्ड गांव की तरफ से आई एक सफेद रंग की ईको कार के चालक को रूकवाने का ईशारा किया गया तो उक्त ईको कार के चालक द्वारा नाकाबंदी पर गाड़ी को धीरे कर अचानक भगा कर जाने लगा। जिस पर कानि रामकिशन ने तत्परता दिखाते हुए ईको कार के निचे स्टोप स्टीक डाल दी तथा तुरन्त सरकारी जीप से पिछा शुरू किया गया तो उक्त ईको कार के दोनो टायर स्टोप स्टीक से पंचर हो जाने से ईको कार का चालक कार को रोड़ के साईड में छोड़ कर चाबी लेकर भागने लगा। जिसका पुलिस जाप्ता द्वारा काफी पिछा किया गया। परन्तु अंधेरा व कोहरा-धुंध अत्यधिक होने व रोड़ के सहारे ही खेतो में बड़ी बड़ी फसले होने से चालक का कोई पता नही चल पाया था। 
थानाधिकारी ने ईको कार की तलाशी ली तो कार के अंदर काले रंग के 6 कट्टो में 108.700 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ होना पाया गया। अवैध अफीम डोडा चूरा मय तस्करी में प्रयुक्त ईको कार को जब्त किया गया। थाना शम्भूपुरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाई में थानाधिकारी मोतीराम पु नि, एएसआई रघुवीर सिंह, गोवर्धन लाल, कैलाश चन्द्र, हैड कानि सकेन्द्र सिंह, डालंचद, राजेश कुमार, महावीर कुमार, अमृता, कानि रामकिशन, योगेन्द्र, जितेन्द्र, नानू लाल, मुकेश व गजेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE