रतलाम। जिले में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शनिवार को रतलाम ग्रामीण के ग्राम अमलेटा में कैंप आयोजित हुआ। जहां मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिका सोनिया गोपाल परमार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिले लाभ की जानकारी दी।
उसने बताया कि उसकी कक्षा छठी में प्रवेश लेने पर 2 हजार रुपए और कक्षा नवी में प्रवेश लेने पर 4 हजार रुपए शासन से प्राप्त हुए हैं। जिससे उसे पढ़ाई में बहुत आसानी हुई है।