BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2023, 2:04 pm
KHABAR : सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी- कलेक्टर सिंह, विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर जिले में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले में चल रहे सभी निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाते हुए समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जितनी जल्दी पूर्ण होंगे, आमजन को उतनी ही जल्दी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा सकेगा। सभी अधिकारी निचले अमले को लक्ष्य देकर उसके अनुरूप कार्यों को पूर्ण कराए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। संबंधित अधिकारी नियमित चल रहे कार्यों की समीक्षा करें और समय समय पर कार्य स्थल पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करें ताकि प्रगतिरत कार्य समय पर पूर्ण हो।
बैठक में कलेक्टर सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), नामांतरण, सीमांकन, बँटवारा, आवासीय भू अधिकार, स्वामित्व योजना के साथ ही अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा की और हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय सहित अनेक जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE