BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2023, 2:09 pm
KHABAR : एक्सीलेंस स्कूल सीहोर के छात्र-छात्राओं ने बालरंग प्रतियोगिता में प्रदेश मे फहराया परचम, कलेक्टर सिंह ने दी बधाई और शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बालरंग-2023 की राज्य स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के छात्र-छात्राओं ने अपने जिले व संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए संस्कृत वेशभूषा नृत्य खानपान आदि विभिन्न मंचों पर प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता में जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 सीहोर के छात्र-छात्राओं द्वारा भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकगीत गायन प्रतियोगिता व सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और उर्दू निबंध प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी दर्शना दोहरे, प्रीति परमार, शिवानी प्रजापति, जानवी बैरागी, मरहवा सिद्धकी, नियांश यादव, निराज प्रजापति, कृष्णा राठौर द्वारा मालवांचल का बसंत ऋतु पर आधारित फागुन बहार लोक गीत का सुंदर मंचन किया गया। साथ ही छात्रा रेनू राजपूत ने सुलेख में व मो शाहेज़मन का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सुनीता जैन सहित विद्यालय स्टॉफ ने बालरंग के समस्त प्रतिभागियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE