BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2023, 2:36 pm
BIG NEWS : रामदेवरा से केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, 16.52 करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण सहित स्वच्छता रथ को दिखाई हरी झंडी, पढ़े भोमसिंह सोलंकी खबर  

Share On:-

जैसलमेर। केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार और लाभार्थियों को लाभ पत्र वितरित करने सहित शेष रहे लाभार्थियों को केंद्र की योजना का लाभ पहुंचाने के लिए 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई हैं। इसी के तहत जैसलमेर जिले के ग्राम पंचायत रामदेवरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य आगाज हुआ। 
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य और पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी ने यात्रा की शुरुआत कर जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने रामदेवरा पंचायत में 16.52 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया और स्वच्छता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। इस दौरान उज्ज्वला योजना के तहत नवीन हितग्राहियों को घरेलू गैस कनेक्शन की डायरी, चूल्हा और गैस सिलेंडर वितरित किए। साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी, जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, प्रधान भागवत सिंह, सीईओ भागीरथ विशनोई, समाज सेवी चंद्रप्रकाश सारदा, सरपंच समद्र सिंह, महंत जगन्नाथ सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE