BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2023, 4:49 pm
BIG NEWS : कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घेराबंदी कर रोका वाहन, जब ली तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े रवि पाटीदार की खबर 

Share On:-

देवास। जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब ले जाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से बीयर की पेटियां व देशी शराब जब्त की गई हैं। दोनों आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। 
देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश एवं सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में बागली आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव ने रात्रि के समय मुखबिर सूचना के आधार पर मनोरा पहाड़ी के पास आगुर्ली मार्ग पर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 41 एमवाई 2193 को रोककर विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी लेने पर 5 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 2 पेटी विदेशी मदिरा बीयर केन कुल मात्रा 69 बल्क लीटर बरामद हुई। जप्त शराब सहित वाहन की किमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी रोहित पिता संतोष जायसवाल निवासी आगुर्लि तहसील बागली एवं भारत पिता मांगीलाल कर्मा निवासी ग्राम आगुर्ली तहसील बागली जिला देवास के विरूद्ध धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी आरक्षक अरविंद जिनवाल एवं वैशाली सोलंकी की अहम भूमिका रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE