BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2023, 4:56 pm
KHABAR : भौरासा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, नवनिर्वाचित विधायक ने कराया घंटों इंतजार, पढ़े मनोज शुक्ला की खबर 

Share On:-

सोनकच्छ। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा पंचायत एवं वार्ड स्‍तर पर निकाली जा रही है। जिसके तहत यह यात्रा नगर पंचायत भौरासा पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिंह सेंगर, भाजपा सोनकच्छ नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत मोड़रिया, मंडल महामंत्री संजय यादव, कमल सिंह ठाकुर, आराम सिंह ठाकुर, भगवान सिंह कामदार, शिवनारायण हेडा, बाबूलाल डोडिया, वसूली पटेल ठा यशवंत सिंह राजपूत, सुमेर सिंह नागर उपस्थित रहे। साथ ही अलग-अलग विभाग के विभाग वार अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने विभाग की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। 
इस दौरान सोनकच्छ नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मोडरिया ने संबोधित करते हुए बताया कि शासन अपने स्तर पर कई प्रकार की योजना चला रही है हम आपके बिच में इसलिए आज पहुंचे है कि आप सभी पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिल सके। आपकों बता दें कि नव निर्वाचित विधायक डॉ राजेश सोनकर का कार्यकर्ता घंटो इंतजार करते रहे, लेकिन वे समय पर नहीं पहुंचे। इसके बाद उनकी अनुपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जिन व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है उन्होंने आभार भी व्यक्त किया। 
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा सहित पार्षदगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संजय यादव ने किया व आभार नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE