BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का गांव अरनिया और 19 साल का अनिल,.. <<     KHABAR : रेलवे स्टेशन पर शीतल जल सेवा प्याऊ में.. <<     KHABAR : फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन की बैठक.. <<     BOLLIWOOD DHAMAAL: बचपन में खिलौन तक नहीं थे, आज 550 करोड़ की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय नीमच में वृद्धजन के लिए.. <<     KHABAR : नर्मदापुरम में सतरस्ते के पास अतिक्रमण.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध वन सम्पदा के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिविल अस्पताल ब्योहारी में इलाज के आभाव.. <<     BIG NEWS : मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन छतरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टोरेट सभागार में आज दोपहर में.. <<     REPORT : अनुपयोगी व खुले नलकूपों-बोरवेलों को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि उत्पादन.. <<     KHABAR : शंकर नेत्र चिकित्सालय व जिला अस्पताल के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां बगलामुखी मंदिर कोटरा में मनाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2023, 1:48 pm
BIG NEWS : कलेक्‍टर जैन ने किया 1400 करोड की गांधीसागर जलप्रदाय योजना के कार्यो का निरीक्षण, हर घर नल से जल प्रदाय की योजना पर जिले में तेजी से चल रहा है कार्य, नीमच, मंदसौर जिले 915 गांवों में मिलेगा नल से जल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र शासन व्‍दारा जल निगम के माध्‍यम से नीमच, मंदसौर जिले के 915 गांवों में हर घर नल से जल प्रदाय के लिए 1400 करोड की गांधी सागर जल प्रदाय योजना का कार्य तेजी से किया कजा रहा है। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने रविवार को रामपुरा तहसील के खिमला ब्‍लाक में गांधीसागर जल प्रदाय योजना के तहत किए जा रहे विभिन्‍न निर्माण कार्यो का मौके पर निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
इस गांधीसागर जलप्रदाय योजना समूह-2 के तहत अगस्‍त 2022 से विभिन्‍न निर्माण कार्य प्रारंभ हो गये है। निर्माण कार्य एजेन्‍सी मेसर्स दिलीप बिल्‍डकॉन प्रा.लि. है। इस योजना का कार्य दिसम्‍बर 2024 तक पूर्ण कर लिया जावेगा। अब तक 50 ग्राम पंचायातों को जल निगम व्‍दारा नल से जल प्रदाय किया जा रहा है। जिले में एक लाख 70 हजार 617 घरेलु नल कनेक्‍शन प्रदान किये जाना है। इनसें अब तक 47 हजार 675 नल कनेक्‍शन कर दिए गए है। जल वितरण नलिकाएं एक हजार 575 कि.मी. में पाईपलाईन डाली जा चूकी है।
कलेक्‍टर जैन ने रविवार को गांधी सागर जल प्रदाय योजना के विभिन्‍न कार्यो का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान जल जीवन मिशन के महाप्रबंधक जितेन्‍द्र राणावत ने बताया कि इस योजना के तहत नीमच जिले के 646 गांवों में नल से शुद्ध जल प्रदाय किया जाकर, 1.97 लाख परिवारों को लाभांवित किया जावेगा। नीमच जिले में लगभग 415 कि.मी.पाईप लाईन बिछाने का कार्य हो गया है। शेष कार्य तेजी से जारी है, योजना के तहत एक इंटेकवेल 168.72 एम.एल.डी.क्षमता का निर्माणाधीन है। साथ ही बस्‍सीकला में 136 एम.एल.डी.क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्‍लांट भी 20 हेक्‍टेयर क्षेत्र में बन रहा है। बीस नग क्‍लीयर वाटर सम्‍पवेल एवं पम्‍प हाउस, 78 नग आर.सी.सी.ओव्‍हर हेडटैंक निर्माण, 1620 किमी क्‍लीयर वाटर पाईपलाईन बिछाने का कार्य भी पूर्ण हो गया है। कलेक्‍टर ने उक्‍त कार्यो का निरीक्षण कर, प्रगति का जायजा लिया और निर्माण कार्यो की प्रगति पर संतोष जताया। फिल्‍टर हाउस का 75 प्रतिशत निर्माण कार्य, फ्लेश मिक्‍सर निर्माणतीन नग, क्‍लोरोफिकेशन एवं बाउण्‍ड्रीवाल का 50 प्रतिशत से अधिक का निर्माण कार्य हो चुका है। शेष निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। 
इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया, सहायक संचालक जगदीश मालवीय, तहसीलदार मुकेश निगमतथा जल जीवन मिशन के महाप्रबंधक जितेन्‍द्र राणावत, दिलीप बिल्‍डकॉन के महाप्रबंधक मंगल सेन, प्रोजेक्‍ट मैनेजर शेषदेव पत्रा, वरिष्‍ठ प्रबंधक सुनील सिह तोमर एवं प्रबंधक प्रवीण कुमार पाठक तथा अन्‍य अधिकारी व  ईंजीनियर्स उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE