भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज हो गया। प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सभी मंत्रियो को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम डॉ यादव के मंत्रिमंडल में 28 मंत्रियो को शामिल किया गया हैं। वहीं मंत्रिमंडल गठन को लेकर जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा गया हैं। 28 मंत्रियों में 7 सामान्य वर्ग से, 11 ओबीसी वर्ग से, 6 एससी वर्ग से और 4 एसटी वर्ग से हैं। वहीं 05 महिला विधायक को भी सीएम डॉ यादव के मंत्रिमंडल में जगह मिली हैं।
कैबिनेट मंत्री-
कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, गोविन्द सिंह राजपूत, तुलसीराम सिलावट, विश्वास सारंग, कुंवर विजय शाह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, निर्मला भूरिया, चेतन काश्यप, करण सिंह वर्मा, संपतिया उइके, राकेश शुक्ला, नारायण सिंह कुशवाह, एंदल सिंह कंसाना, इन्दर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान।
राज्य मंत्री के रूप में इन्होंने ली शपथ-
कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल, नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, दिलीप अहिरवार।
इन 10 पूर्व मंत्रियों को नहीं मिली कैबिनेट में जगह-
गोपाल भार्गव, भूपेंद्र पटेल, प्रभुराम चौधरी, मीना सिंह, उषा ठाकुर, हरदीप सिंह डंग, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सखलेचा, बिसाहूलाल सिंह, बृजेन्द्र सिंह यादव।
मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।