BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2023, 5:41 pm
BIG NEWS : रतनगढ पुलिस को मिली सफलता, गांव उमर से चोरी गया ट्रैक्टर और चोर चढ़ा खाकी के हत्थे, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी, पढ़े खबर    

Share On:-

रतनगढ़। एसपी नीमच अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में सम्पत्ति संबंधित अपराधों में बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद नीलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बीएस गोरे की टीम द्वारा एक दिन पूर्व ग्राम उमर से चोरी गया ट्रेक्टर को बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 दिसम्बर 2023 को फरियादी श्यामलाल बंजारा निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा चोकी डीकेन ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखवाई कि दिनांक 22 एवं 23 दिसम्बर 2023 की दरमियानी रात को ग्राम उमर स्थित वेल्डिंग की दुकान की गली में खडा उसका लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर नम्बर एमपी 44 जेडए 7536 को ग्राम उमर से कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 236/2023 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान माल मुलजिम की पतारसी कर भीलवाडा (राजस्थान) के पास ग्राम बन का खेडा फोरलाईन पर से आरोपी शिवराज नाथ पिता लादुनाथ योगी उम्र 20 साल निवासी ग्राम होडा धाकड़ों का मोहल्ला थाना माण्डलगढ जिला भीलवाडा (राजस्थान) एवं उसके एक अन्य साथी अपचारी बालक के संयुक्त कब्जे से प्रकरण में चोरी गया लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर कीमती 6,00,000 रुपये का मश्रुका बरामद करने में सफलता मिली है। उपरोक्त आरोपी के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर प्रकरण में सहआरोपी नरेश रेगर निवासी भीलवाडा (राजस्थान) एवं धनराज मीणा निवासी ग्राम मालका कुआ, श्यामपुरा थाना जहाजपुर जिला भीलवाडा (राजस्थान) की तलाश की जा रही है। दोनो आरोपीयों के मिलने पर वाहन चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE