BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2023, 6:32 pm
BIG NEWS : नीमच में परोपकार के कार्यो के लिए सहयोग करने वालों की कोई कमी नहीं है- जैन, सिविल अस्‍पताल में थेलेसिमिया वार्ड का हुआ शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बीमारी कोई भी हो घर, परिवार के लिए बडा संकट साबित होती है। नीमच जिले में थेलेसिमिया के प्रति जागरूकता एवं उपचार के लिए काफी काम किया जा रहा है। नीमच के सिविल अस्‍पताल में प्रारंभ किए गए नवीन थेलेसिमिया वार्ड को भविष्‍य में सर्व सुविधायुक्‍त आदर्श वार्ड बनायेंगे। आवश्‍यक संसाधनों से परिपूर्ण इस वार्ड में थेलेसिमिया के मरीजों और उनके परिजनों को अस्‍पताल से अलग वातावरण उपलब्‍ध कराने का प्रयास किया जावेगा। यह बात कलेक्‍टर दिनेश जैन ने सोमवार को जिला चिकित्‍सालय नीमच में थेलेसिमिया वार्ड के शुभारंभ समारोह को सम्‍बोधित करते हुए कही।
इस मौके पर देश के जाने माने ब्रोनमैरो ट्रांसप्‍लांट, विशेषज्ञ डॉ दिनेश पण्‍डारकर, डॉ चंद्रमोली त्रिपाटी उज्‍जैन, डॉ ललीता पण्‍डारकर उज्‍जैन, सिविल सर्जन डॉ महेन्‍द्र पाटील, डॉ बी एल सिसोदिया, डॉ विजय भारती, डॉ मनीष यादव, डॉ राजेन्‍द्र एरन भी उपस्थित थे।
जिला थेलेसिमिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सत्‍येन्‍द्र सिंह राठौर ने सोसायटी द्वारा थेलेसिमिया मरीजों के उपचार एवं जागरूकता के लिए संचालित गतिविधियों की विस्‍तार से जानकारी देते हुए बताया, कि सोसायटी द्वारा विभिन्‍न शिविरों के माध्‍यम से अब तक 583 बोनमेरो डोनर तैयार करवाये गये है। जिले में ब्‍लड डोनर्स की कोई कमी नहीं है। उन्‍होने डॉ पण्‍डारकर द्वारा थेलेसिमिया मरीजों की जांच एवं उपचार में किए जा रहे सहयोग के बारे में विशेष रूप से बताया। बोनमैरो विशेषज्ञ डॉ दिनेश पण्‍डारकर ने कहा, कि थेलेसिमिया पीडित बच्‍चों की उचित देखभालएवं उपचार से बच्‍चों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्‍होने ब्‍लड सेपरेशन मशीन की आवश्‍यकता का विशेष रूप से उल्‍लेख किया।
डॉ पण्‍डारकर ने थेलेसिमिया मरीजों को बोनमेरो ट्रांसप्‍लांट के लिए मरीजों और उनके परिजनों की सहमति एवं सहयोग जरूरी बताया। कार्यक्रम को नपा अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपडा ने भी सम्‍बोधित किया। सुरेश सिंहल ने थेलेसिमिया मरीजों के उपचार के कार्य में तन मन धन से हर सम्‍भव सहयोग का विश्‍वास दिलाया। कार्यक्रम को डॉ राजेन्‍द्र एरन ने भी सम्‍बोधित किया।
सिविल सर्जन डॉ महेन्‍द्र पाटिल ने अवगत कराया कि नीमच में शासन द्वारा ब्‍लड सेपरेशन मशीन एवं यूनिट स्‍थापित करने के लिए फण्‍ड स्‍वीकृत कर निविदा कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। स्‍थल का चयन भी हो गया है। आठ, दस दिन में ब्‍लड सेपरेशन यूनिट का कार्य प्रारंभ हो जायेगा और लगभग 6 माह में ब्‍लड सेपरेशन यूनिट स्‍थापित होकर प्रारंभ कर दी जायेगी।
डॉ दिनेश पण्‍डारकर, कलेक्‍टर दिनेश जैन ने अतिथियों के साथ फीता काटकर थेलेसिमिया वार्ड का उद्घघाटन किया और वार्ड का भ्रमण कर अवलोकन किया। प्रारंभ में जिला थेलेसिमिया वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों, सर्व सचिन, सुरेश, अनिल, गोयल, चंचल शर्मा, ममता आदि ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सत्‍येन्‍द्र सिंह राठौर ने किया।
इस मौके पर जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, गणमान्‍य नागरिक, दिनेश मानावत, सुनील रस्‍तोगी, किशोर जावेरिया, चिकित्‍सकगण व अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।  


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE