BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2023, 6:51 pm
KHABAR : आम जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये निरन्तर निकाली जा रही जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार 25 दिसम्बर को उज्जैन जिले की समस्त जनपद पंचायतों की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों में यात्राएं निकालकर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। यात्रा में सांसद अनिल फिरोजिया तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन शामिल होकर सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं विभिन्न विभागों के द्वारा शिविर आयोजित कर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। कार्यक्रमों में प्रदर्शनी एवं शिविरों के माध्यम से भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। कृषकों के लाभ के लिये कृषि विभाग के द्वारा ड्रोन प्रदर्शन भी जगह-जगह किया जा रहा है। ग्राम शकरखेड़ी में कृषकों को ड्रोन प्रदर्शन किया गया। इससे कृषकगण बड़े उत्साहित दिखे। ड्रोन से फसल में दवाई छिड़कते हुए।
महिदपुर जनपद पंचायत के ग्राम डुंगरखेड़ी, राघवी, खाचरौद जनपद पंचायत के ग्राम बेहलोला, पानवासा, कलसी (नागदा), अटलावदा (नागदा), घट्टिया जनपद पंचायत के ग्राम निपानिया, उज्जैन जनपद पंचायत के ग्राम गोंदिया, लेकोड़ा, चिकली, बड़नगर जनपद पंचायत के ग्रामों में यात्राएं निकालकर कार्यक्रम आयोजित किये गये। उक्त ग्रामों के कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधिगण, सम्बन्धित एसडीएम, सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिदपुर जनपद पंचायत के ग्राम डुंगरखेड़ी में सांसद अनिल फिरोजिया ने उपस्थित होकर ग्रामीणों को भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। यात्रा में सांसद फिरोजिया एवं पूर्व विधायक महिदपुर बहादुर सिंह चौहान आदि जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE