खरगोन। जिले के खंडवा- बड़ोदा स्टेट हाइवे पर फिर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई है। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को अपनी चपेट मैं ले लिया जिससे बाइक सवार पर भाई, बहन और एक रिश्तेदार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शहर से करीब 8 किमी दूर खंडवा रोड पर गुवाड़ी फाटे पर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतको के शव जिला अस्पताल पहुंचाए जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयनाक था कि बाइक के सारे पाट्र्स बिखर गए।
एसडीओपी रोहित लखारे ने बताया हादसा रविवार सोमवार की रात को हुआ। तड़के 5 बजे सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। दुर्घटना में सुनील पिता सूरत चौहान उसकी बहन कस्तुरी ओर रिश्तेदार दिलीप की मौत हुई है। सुनील अपनी बहन कस्तूरी के ससुराल हेलापडाव गया था, वही से बाइक पर बहन और रिश्तेदार दिलीप के साथ खामखेड़ा अपने पिता के घर जा रहे थे, इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। शुरुआती जांच मेंकिसी वाहन से टककर का अनुमान है, फिलहाल जांच जारी है।