धार। इंदौर रोड धार स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रदेश योग आयोग की जिला इकाई एवं हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ध्यान योग महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत द्वारा ध्यान से संबंधित अपने अनुभव साझा करते हुए ध्यान को ऊर्जा का मुख्य केंद्र बिंदु बताया। ध्यान के सम्बन्ध में अनेक रोचक जानकारी बताई गई। साथ ही शासन द्वारा ध्यान के संदर्भ में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत वर्णन किया गया। अपने उद्बोधन में कहा कि ध्यान को प्रत्येक स्कूलों में संस्थानों में नियमित रूप से लागू करने पर जोर दिया जाना चाहिए। ध्यान के अभ्यास के लिए युवा आए।
योग एवं ध्यान के द्वितीय दिवस में अभ्यासी शामिल हुए। जिसमें योग एवं ध्यान से जुड़े जिज्ञासु एवं अभ्यासियों द्वारा योग ध्यान को अपने जीवन में उतारने का लक्ष्य बनाया। कार्यशाला का शुभारंभ कल्पना दीदी एवं जोशी, धर्मेन्द्र शर्मा आदि अतिथियों के कर कमलों द्वारा माँ सरस्वती पुजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें धार जिले के योग गुरु एवं जगदीश चन्द्र शर्मा अध्यक्ष जिला योग आयोग एवं रमेंश कश्यप योग गुरु द्वारा योग एवं आसन करवाए गए। साथ ही योग के महत्व के बारे में आज के परिदृश्य में किस प्रकार से योग की महत्ता हो पर भी अपने विचार साझा किए गए। हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षक हाकम सिंह ठाकुर द्वारा संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी एवं ध्यान मूलाधार, स्वाधिष्ठान, आज्ञा चक्र आदि सभी चक्रो के बारे में जानकारी बताई की गई। ध्यान अनुभव करने की कला है। कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल शर्मा द्वारा किया गया।