विदिशा। मछली पालन विभाग में विभिन्न प्रकार की अनुदान आधारित रोजगारमुखी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका उद्देश्य मछली पालन से जनमानस को लाभ प्रदान करना है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना का मत्स्य पालक लाभ उठा सकते हैं। आगामी 26 जनवरी तक भारत विकास संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। मत्स्योद्योग विभाग के सहायक संचालक संतोष दुबे द्वारा जिले के समस्त मछली पालन कार्य से सम्बद्ध मत्स्य पालक एवं समिति के सदस्यों एवं अन्य मत्स्य पालन गतिविधियों जैसे नदी नालों, बड़े जलाशयों में मत्स्याखेट तथा मछली विक्रय करने वाले मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से लाभ लेने की अपील की है।