विदिशा। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत आज विदिशा विधायक मुकेश टंडन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंभीर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया तथा कार्यक्रम को संबोधित कर शासन की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने आज जिले की ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंभीर में आयोजित कार्यक्रम में शपथ का वाचन कराया जिसे कार्यक्रम में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणजनों के द्वारा दोहराया गया। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत हथियाखेड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य उपचार हेतु लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया तथा अपने स्वास्थ्य की जांच भी कराई। ग्राम पंचायत में जिले को आवंटित आईईसी वैन प्रचार रथ पर एलईडी व साउंड के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश व विकसित भारत संकल्प वीडियो का प्रसारण किया गया। जिसे ग्रामीण जनों के द्वारा देखा और सुना गया।