शहडोल। जिले की जेल के अंदर एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ जेल में था। तबियत बिगड़ने पर जेल प्रबंधन ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे का आज न्यायिक अभिरक्षा में पीएम कराया जाएगा।
आपकों बता दें कि एक मामले में बच्चे के माता-पिता दोनों जेल में बंद है। वह दोनों सात साल की सजा काट रहे हैं। मृतक बच्चा भी माता-पिता के साथ जेल में ही रहता था। 23 दिसंबर को अचानक बच्चे की तबियत बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार शाम को बच्चे ने दम तोड़ दिया। सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा और पिता की मौजूदगी में शव का पंचनामा बनाया गया। आज पीएम के बाद बच्चे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।